SBI PO Bharti 2025 के तहत 541 बैंक अफसर पदों पर भर्ती शुरू हो गई है। जानिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें, कौन-कौन eligible है, फीस कितनी है, सैलरी कितनी मिलेगी और selection process क्या होगा।
State bank of India (SBI) ने 24 जून 2025 को Probationary Officer (PO) पदों के लिए ज़बरदस्त भर्ती निकाली है। योग्य प्रतिभाशाली युवाओ के लिए सरकारी बैंक में नौकरी पाने का बढ़िया मौका मिला है। SBI ने ऑफिसियल SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ 2025 नोटिफिकेशन जारी करते हुए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

SBI PO Bharti 2025 नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 541 पदों पर भर्ती प्रक्रियाा आयोजित की जाएगी। अगर आप भी SBI PO 2025 की आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, सैलरी, महत्वपूर्ण तिथियां,चयन प्रक्रिया और online apply kaise करें जैसे सवालों का जवाब ढूंढ रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए है।
SBI PO Notification 2025 Kab Aayega? जानिए पूरा शेड्यूल
भारतीय स्टेट बैंक के अधिसूचना अनुसार SBI PO Notification 2025 को 24 जून 2025 को जारी किया है, और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
भर्ती का नाम | Recruitment Of Probationary Officers |
पदों की संख्या | 541 |
शैक्षणिक योग्यता | Graduation (final year students are also eligible) |
चयन प्रक्रिया | Prelims + Mains + Interview + Psychometric Test |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन शुरू | 24 जून 2025 |
अंतिम तारीख | 14 जुलाई 2025 |
Correction विंडो | 23 – 24 जुलाई 2025 |
परीक्षा तिथि | जुलाई/अगस्त 2025 |
ऑफिसियल वेबसाइट | sbi.co.in |
SBI PO 2025 Vacancy Details: Total Post और Category Wise Breakup
SBI ने इस बार कुल 541 प्रोबेशनरी ऑफिसर पदों की भर्ती निकाली है। जिसमें Regular के 500 और backlog की 41 रिक्तिया शामिल हैं। पदों की Category wise जानकारी इस अनुसार है।
कैटेगरी | रेगुलर पद | बैकलॉग पद | कुल |
SC | 75 | 05 | 80 |
ST | 37 | 36 | 73 |
OBC | 135 | 00 | 135 |
EWS | 50 | 00 | 50 |
Unreserved | 203 | 00 | 203 |
कुल पद | 500 | 41 | 541 |
SSC CHSL Bharti 2025: 12वीं पास के लिए बंपर सरकारी भर्ती शुरू
RRB Technician Jobs 2025: 6180 पदों के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी
Indian Coast Guard Navik GD, Yantrik Bharti 2025: 10वीं, 12वीं, Diploma वालों के लिए सुनहरा मौका!
SSC Stenographer Bharti 2025: 12वीं पास करें Apply, जानिए Syllabus, Salary, और Dates
SBI PO 2025 Education Criteria Hindi Mein
- किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से Graduation पास होना अनिवार्य है।
- जो उम्मीदवार आख़री वर्ष में पढाई कर रहे हैं, वो भी आवेदन करने के पात्र होंगे, सिर्फ 30 सितंबर 2025 पहले अपनी स्नातक की पढाई पूरी होनी चाहिए।
पदों की विस्तृत शैक्षणिक योग्यता के लिए आधिकारिक अधिसूचना देख सकते है।
SBI PO Bharti 2025 Age Limit और Category Wise छूट की पूरी जानकारी
एसबीआई प्रोबेशनरी ऑफिसर पीओ भर्ती परीक्षा भाग लेने वाले सामान्य (General) श्रेणी के उम्मीदवारों की आयु सीमा न्यूनतम आयु 21वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में अधिकतम छूट प्रदान की जाएगी।
श्रेणी | आयु सीमा एव छूट |
General | 21 वर्ष – 30 वर्ष |
SC/ST | 05 वर्ष |
OBC | 03 वर्ष |
PwBD | 10 वर्ष |
Ex-Servicemen (ESM) | 05 वर्ष सैन्य सेवा की अवधि के बाद |
Sbi Probationary Officer Application Fees 2025 Category Wise
सभी वर्गों के लिए विभिन्न आवेदन फीस निर्धारित की है। इसके अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम (Debit/Credit Card, Net Banking, UPI) से भुगतान करना होगा।
श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Fees) |
General / OBC / EWS | ₹750/ |
SC / ST / PwBD / महिला उम्मीदवार | ₹0/- छूट प्राप्त |
Sbi Probationary Officer Salary 2025
प्रोबेशनरी ऑफिसर पद की सैलरी प्रति माह ₹48,480/- मिलती है। लेकिन अन्य भत्ता के साथ सैलरी बढ़ जाती है।
इसके अलावा SBI PO के पद पर उम्मीदवारों को अन्य सरकारी भत्ते (Allowances) भी मिलते है. जो इस अनुसार होते है:
- DA (Dearness Allowance)
- HRA (House Rent Allowance)
- CCA (City Compensatory Allowance)
- NPS (Pension contribution)
- Medical और Insurance सुविधा
- Lease Allowance (घर के किराए की सुविधा)
SBI PO Bharti 2025 की चयन प्रक्रिया क्या है
इस SBI PO भर्ती में चयन तीन चरणों (Three Phase) में होता है। Prelims केवल qualifying nature का होगा और अंतिम मेरिट सूचि Mains + Interview के अंकों के आधार पर बनाई जाती है।
- Preliminary Exam (Phase-I): CBT
- Main Exam (Phase-II): Objective + Descriptive
- Phase-III: Psychometric Test + Group Exercise + Personal Interview
SBI PO Bharti 2025 Apply Online Kaise Kare – Step-by-Step Process
SBI PO Bharti 2025 की आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है, और उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले ऑफिसियल नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ना चाहिए। नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप बिना गलती के आवेदन सकते हैं।
Step 1: SBI की Official Website पर जाएं
- सबसे पहले अपने मोबाइल या लैपटॉप से SBI की आधिकारिक वेबसाइट https://bank.sbi/web/careers/current-openings पर जाएं।
- वहां “RECRUITMENT OF PROBATIONARY OFFICERS (CRPD/PO/2025-26/04)” के नाम से active लिंक दिखेगा। उस पर क्लिक करें।
Step 2: New Registration करें
- अगर आप पहली बार आवेदन कर रहे हैं, तो “New Registration” पर क्लिक करें।
- यहां आपको अपनी basic जानकारी भरनी होगी, जैसे नाम (Name), माता-पिता का नाम, जन्मतिथि (Date of Birth), मोबाइल नंबर और ईमेल ID भरके OTP वाले विकल्प पर क्लिक करे।
- OTP verify करने के बाद आपका पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो जाएगी और आपको एक Registration ID और Password मिलेगा।
Step 3: Login करें और Application Form भरना शुरू करें
- अब उसी वेबसाइट पर वापस जाएं और लॉगिन करें।
- Login करने के बाद “Apply Online” बटन पर क्लिक करें और SBI PO Recruitment 2025 के फॉर्म को खोलें।
Step 4: पात्रता के अनुसार पद का चयन करें
- अपने योग्यता और पात्रता के अनुसार पद का चयन करें।
Step 5: Application Form ध्यान से भरें
- अब आपके सामने पूरा आवेदन फॉर्म खुलेगा जिसमें आपको अपनी पूरी जानकारी भरनी होगी जैसे शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी (Category),कार्य का अनुभव, जानकारी, पत्ता जैसी सभी जानकारी सही होनी चाहिए।
Step 6: फोटो, सिग्नेचर और अन्य दस्तावेज़ अपलोड करें
- SBI के दिशानिर्देशो अनुसार नीचे दिए गए डॉक्यूमेंट्स JPG/JPEG फॉर्मेट में अपलोड करना ज़रूरी है. हाल में लिया पासपोर्ट साइज फोटो (20 – 50 KB) और सिग्नेचर (10 – 20 KB) में अपलोड करे।
- अन्य डॉक्यूमेंट Left thumb impression (20 – 50 KB), Handwritten declaration (50 – 100 KB) में अपलोड करे।
Step 7: Application fee का ऑनलाइन भुगतान करें
- General / OBC / EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए ₹750/- शुल्क है.
- जबकि SC / ST / PwBD कैंडिडेट्स को पूरी छूट दी गई है।
- Fees का भुगतान UPI, Debit/Credit कार्ड या नेटबैंकिंग से कर सकते है।
Step 8: Final Submit करें और Review करे
- सभी जानकारी भरने और डॉक्युमेंट्स अपलोड करने के बाद, “Preview Application” पेज पर जाएं और पूरी जानकारी एक बार अच्छे से जांच लें।
- अगर सब कुछ सही है, तो Declaration box टिक करें और “Final Submit” बटन पर क्लिक करें।
Step 9: Application form को PDF में डाउनलोड करें और संभालकर रखें
- फॉर्म सबमिट करते ही एक Application Form PDF जेनरेट होगा। आप उसे तुरंत डाउनलोड कर लें और एक प्रिंट कॉपी भी निकालकर संभाल कर रखें। यह future में interview, correction, या admit card issue के समय काम आएगा।
इस तरह आप आसानी से SBI PO Bharti 2025 फॉर्म के लिए आवेदन कर सकते हैं।
SBI PO Application Form 2025 Notification PDF Links
SBI PO 2025 Notification PDF | डाउनलोड करें |
SBI PO 2025 Apply Online Link | Apply Now |
WhatsApp Group (सरकारी नौकरी स्टडी सामग्री) | Join Now |
SBI PO 2025 ka form kab se bhara ja raha hai?
SBI ने Probationary Officer पदों के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 जून 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 14 जुलाई 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।
SBI PO ke liye minimum qualification kya honi chahiye?
उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से graduation पास होना ज़रूरी है। जो छात्र final year में हैं और 30 सितंबर 2025 तक degree ले लेंगे, वो भी apply कर सकते हैं।
SBI PO 2025 mein age limit kya hai?
आवेदन के लिए उम्मीदवार की उम्र कम से कम 21 साल और ज्यादा से ज्यादा 30 साल होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
SBI PO ka selection process kya hota hai?
इस भर्ती में selection कुल तीन चरणों में होगा – Prelims exam, Mains exam, और Interview/Group Exercise. हर stage को qualify करना जरूरी होता है।
SBI PO ki starting salary kitni hoti hai?
SBI PO की शुरुआती basic salary ₹48,480/- होती है। सभी allowances और benefits मिलाकर कुल सैलरी पैकेज करीब ₹20 लाख सालाना तक पहुंच सकता है।